जैसलमेर
जैसलमेर
स्वर्ण नगरी के नाम से जैसलमेर को जानते हैं
जैसलमेर जिले की स्थापना महारावल जैसल ने करवाई थी
जैसलमेर के पोकरण में 1974 में भारत में पहला परमाणु विस्फोट का परीक्षण किया था
दर्शनीय स्थल
सोनार का किला
जैसलमेर का किला त्रिभुजाकार पहाड़ी पर स्थित है इसके चारों ओर परकोटे पर 99 झरोखे बने है
लक्ष्मीनाथ जी का मंदिर जहां सोने चांदी के कपाटो के कारण प्रसिद्ध है
नथमल की हवेली
कोमल कशीदाकारी कारण नक्काशी की कलात्मक उत्कृष्ट का एक महत्वपूर्ण उदाहरण है
सलीम सिंह की हवेली को यहां मोती महल कहा जाता है
बादल विलास
बादल विलास में ताजिया टावर 5 मंजिला है जो शिल्प कला का बेजोड़ नमूना भी है
इसका निर्माण महारावल जवाहर सिंह ने करवाया था
प्रसिद्ध बाबा रामदेव का मेला
जैसलमेर से 125 किलोमीटर दूर स्थित बाबा रामदेव जी का स्थान है जहां पर प्रसिद्ध मेला लगता है
यह मेला भाद्रपद महीने शुक्ल पक्ष की दूज से एकादशी तक लगता है
बाबा रामदेव जी को लोग रामसापीर के नाम से भी जानते हैं
Comments
Post a Comment